
सतना, मैहर यशभारत – मैहर में एक ऐसा खौफनाक हत्याकांड सामने आया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह काँप जाए। यहां शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी द्य दरअसल प्रेमिका के पिता महेंद्र सिंह खाना खाकर बाहर टहल रहे थे तभी घटना को अंजाम दिया गयाद्य बताया जा रहा है कि रामनगर थाना क्षेत्र के रामचुआ गांव में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घात लगाए आरोपी ध्रुव अपने एक साथी के साथ बाइक पर आया। और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। मामला क्या है, अब पूरी जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेंगी






