रत्नेश सोनकर ने नगर अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया,
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दी शुभकामनाएं

रत्नेश सोनकर ने नगर अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया,
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दी शुभकामनाएं
जबलपुर, यश भारत। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम के पूजन और सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके बाद विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस मौके पर मंत्री राकेश सिंह ने कहा,
रत्नेश सोनकर जी ने जबलपुर के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यह पवित्र दायित्व ग्रहण किया है। जिस तरह भगवान श्रीराम के पूजन और सुंदरकांड पाठ के साथ इसकी शुरुआत हुई, वह एक शुभ संकेत है। हम सभी मिलकर नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करेंगे। जबलपुर के हर मतदान केंद्र पर भाजपा का संगठन मजबूती से कार्य करेगा।
नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और जबलपुर की जनता एवं कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा,भारतीय जनता पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा। मैं जबलपुर के सभी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करता हूं कि उनकी आवाज को प्रदेश संगठन और उच्च नेतृत्व तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।