भोपाल

जमानत पर छूटे दुष्कर्मी  ने पीड़िता पर फेंका तेजाब, गले-सीने पर गंभीर चोट

जमानत पर छूटे दुष्कर्मी  ने पीड़िता पर फेंका तेजाब, गले-सीने पर गंभीर चोट
​भोपाल, यशभारत।  राजधानी केपिपलानी इलाके में दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर बाहर आते ही अपनी पूर्व लिव-इन पार्टनर और पीड़िता पर तेजाब  फेंक दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसके गले, सीने और हाथ पर जलने के गहरे निशान हैं।
​ मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने कुछ महीने पहले आरोपी आकाश गांगले के खिलाफ मिसरोद थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। दोनों करीब आठ महीने तक लिव-इन रिलेशन में भी रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आकाश हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था और तभी से वह पीड़िता को लगातार धमका रहा था।
​घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे गणेश मंदिर के पास हुई। पीड़िता अपनी मां के साथ जा रही थी, तभी उसे याद आया कि उसका पर्स घर पर छूट गया है। जब वह पर्स लेने के लिए लौट रही थी, तभी आरोपी आकाश गांगले अपने एक साथी के साथ स्कूटर से आया और महिला पर ज्वलनशील तेजाब फेंक दिया। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिला के कपड़े भी बुरी तरह झुलस गए। पीड़िता, जो अपने पति से तलाक के बाद दो बच्चों के साथ अवधपुरी में रहती है और केयरटेकर का काम करती है, को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
वही ​पिपलानी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी आकाश गांगले व उसके साथी की तलाश में जुट गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने यह खतरनाक तेजाब कहां से खरीदा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button