जबलपुरमध्य प्रदेश

नगरनिगम के नए कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने संभाली कुर्सी

शहर को बनायेगे अवार्ड सिटी,स्वच्छता पर विशेष जोर

जबलपुर, यशभारत। प्रदेश में किये गए तबादलो में जबलपुर नगर निगम की कमिश्नर प्रीती यादव की जगह इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ रहे रामप्रकाश अहिरवार को जबलपुर की कमान सौपी गई है। शुक्रवार को नए कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने नगरनिगम पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर अधिकारियों और शहर के लोगो ने नए कमिश्नर का स्वागत किया।पदभार ग्रहण करने के बाद, उन्होंने शहर के विकास और स्वच्छता को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब शहर को स्वच्छता और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Table of Contents

विकास कार्यों की गति होगी तेज

निगमायुक्त अहिरवार ने कहा कि उनका मुख्य प्रयास जबलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक अवार्ड दिलाना है। उन्होंने कहा, ष्जबलपुर का विकास मेरे लिए सर्वाेपरि है। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि सरकार की तरफ से शहर को ज्यादा से ज्यादा सम्मान मिले।ष् उनका यह बयान शहरवासियों और प्रशासनिक अधिकारियों दोनों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि आने वाले समय में विकास कार्यों की गति तेज होगी।

स्वच्छता पर विशेष जोर

निगमायुक्त ने स्वच्छता को लेकर कहा कि उनका लक्ष्य जबलपुर को इंदौर जैसे देश के सबसे स्वच्छ शहरों की श्रेणी में लाना है। उन्होंने कहा, ष्इंदौर सहित देश के अन्य बड़े शहरों जैसा जबलपुर स्वच्छ रहे, यही हमारा प्रयास होगा। इसके लिए, वह संभवतः जनभागीदारी और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने पर जोर देंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करना उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button