नशा मुक्ति अभियान के तहत निकाली रैली, लोगों को किया जागरूक
नशा मुक्ति अभियान के तहत निकाली रैली, लोगों को किया जागरूक
यशभारत भोपाल। मप्र पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जाएगा। नशे से दूरी है जरूरी के सूत्रवाक्य के साथ अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत मंगलवार को शासकीय कन्या स्कूल की छात्रों ने रैली निकाली। छात्रों ने लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताए। रैली शासकीय कन्या हबीबिया स्कूल से जीआरपी थाने पर समाप्त हुई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे । टीआई शिल्पा कौरव ने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया जायेगा। रैली के समापन अवसर पर नशे को ख़त्म करने की शपथ ली। नशे से दूरी है जरूरी अभियान की शुरुआत एक विशाल रैली के साथ हुई। रैली में स्कूल के विद्यार्थी, पुलिसकर्मी, शिक्षक और नागरिक शामिल हुए। रैली में स्कूली छात्रों ने प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर शहर का भ्रमण किया। हमारा यही संदेश नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश और नशा नाश की जड़ है, इसे छोड़ो जैसे नारे शामिल थे।







