जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

राकेश फिर मैदान में, दो दिनेश यादव लड़ रहे चुनाव जबलपुर लोकसभा चुनाव में नामों को लेकर असमंजस

जबलपुर, यशभारत। लोकसभा चुनाव का घमासान जारी है, इस बार राकेश फिर मैदान में जबकि दो दिनेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। इसको लेकर चुनावी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम है। दरअसल राकेश चैधरी सहित निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में 22 प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन इस बार 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में मुख्य राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों का दबदबा रहा है। लंबे समय से इन्हीं राजनीतिक दलों के प्रत्याशी मैदान मारते रहे हैं। इस मामले में दूसरे राजनीतिक दल और निर्दलीय उम्मीदवार भी जोर लगाने में पीछे नहीं रहे लेकिन ज्यादातर जमानत नहीं बचा सके।

WhatsApp Image 2024 04 11 at 14.00.07 3

तीन निर्दलीय प्रत्याशियों को मिले थे 40 हजार वोट
पूर्व सांसद राकेश सिंह लगातार चैथी बार जबलपुर संसदीय क्षेत्र से जीते थे। उन्होंने पिछली बार 8 लाख 26 हजार 454 वोट हासिल कर किए थे। यह कुल मतदान का 65 प्रतिशत था। वहीं उनके प्रतिद्वंदी और कांग्रेस के उम्मीदवार विवेक तन्खा 29.45 प्रतिशत वोट प्राप्त कर पाए थे। जिले की आठों विधानसभा से उन्हें 3 लाख 71 हजार 710 वोट दिए थे। इस मामले में दूसरे दल आसपास तो नहीं थे। इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी, रिपब्लिकन पार्टी सहित तीन निर्दलीय ने करीब 40 हजार वोट हासिल किए थे।

पिछली बार 22, इस बार 19 उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव 2019 में इस बार के चुनाव की तुलना में ज्यादा उम्मीदवार थे। कुल 22 उम्मीवारों ने अपना भाग्य आजमाया था। उसमें दस राष्ट्रीय एवं रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों के प्रत्याशी शामिल थे तो बाकी 12 निर्दलीय उम्मीदवार थे। वहीं इस बार कुल 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। इस बार भी 10 प्रत्याशी राष्ट्रीय एवं रजिस्टर्ड राजनीतिक दल तो 9 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

तीसरे स्थान पर थी बसपा
राष्टीय दल में शामिल बहुजन समाज पार्टी को भाजपा और कांग्रेस के बाद सबसे ज्यादा मत मिले थे। प्रत्याशी रामराज राम ने 12 हजार 856 मत लेकर कुल मतदान का 1.01 प्रतिशत वोट हासिल कर लिए थे। इसके बाद तीन सबसे ज्यादा मत हासिल करने वालों में निर्दलीय उम्मीदवार थे।

ये उम्मीदवार मैदान में
बीजेपी आशीष दुबे, कांग्रेस दिनेश यादव, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार राकेश चैधरी , राष्ट्र निर्माण पार्टी के उम्मीदवार अशोक राणा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार अधिवक्ता उदय कुमार साहू, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के उम्मीदवार जगदीश सिंह लोधी ,आदिम समाज पार्टी के उम्मीदवार दसई राम कोल, बहुजन आवाम पार्टी के रामकुमार पासी, राष्ट्रीय समाज दल (आर) के लाल सिंह, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट) के उम्मीदवार कॉमरेड सचिन जैन, निर्दलीय उम्मीदवार गुलाब सिंह ,डा. ढाई अक्षर, दिनेश यादव , पूर्णेश कुमार जैन, इंजी. प्रवीण गजभिये, महावीर जैन, फौजी विजय हल्दकार (पूर्व सैनिक), विनय चक्रवर्ती और संतोष कुमार कुशवाहा मैदान में है।

Related Articles

Back to top button