इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

Rajgarh News: दलित दूल्‍हे की बारात का मस्जिद के सामने युवकों ने कराया साउंड बंद, किया पथराव, 8 पर एफआइआर

राजगढ़, । जिले के जीरापुर कस्‍बे में एक समुदाय विशेष समाज के लोगों ने पहले तो मस्जिद के सामने से दलित दूल्‍हे की बारात निकलने पर साउंड बंद करवाया और जब बारात माता मंदिर के समीप पहुंची तो उसपर पथराव कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात को माताजी मोहल्ले में मदनलाल मालवीय के यहां सुसनेर से बरात आई थी। मदनलाल की बेटी का विवाह हो रहा था। इसी के तहत मस्जिद के सामने से बारात को निकलना था। तब ही कुछ लोगों ने कहा कि यहां साउंड नही बजाना है तो बारात ने साउंड बन्द कर लिए। मस्जिद से आगे बढ़कर जब बारात माता जी के मन्दिर के समीप पहुंची तो समुदाय विशेष के कुछ लड़कों ने बारात पर पथराव कर दिया। साउंड सिस्टम व डोल को बंद करने को लेकर असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थर फेंके गए। स्थिति को देखते हुए वर पक्ष के लोगो ने 100 डायल को काल किया। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर जीरापुर व माचलपुर की पुलिस पहुच गई। पथराव के कारण बारात में शामिल राहुल पिता लक्ष्मीनारायण राव, हरिओम पिता दिनेश गेहलोत सुसनेर व अनोखबाई मालवीय मोड़ी घायल हुए। इन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसी के साथ एक युवक के ज्यादा चोट आने से उसको राजगढ़ रेफर किया गया। घटना पूरी सीसीटीवी कैमरे में कैद है। ऐसे में सुबह प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे का रिकॉर्ड ले लिया है। देर रात्रि को मदनलाल मालवीय ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज करा गई। अभी पुलिस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से छह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अभी भी फरार हैं।

इन पर हुआ प्रकरण दर्ज

माताजी मोहल्ले के निवासरत सात के खिलाफ नामजद व एक अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमे समर लाला, फरहान खान, जुनेद खान, सोहेल खान, साबिर खान, अनस कसाई, डग्गा खान व एक अन्य पर धारा 294, 336, 506, 34, अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति 3(1)द के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button