जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

राजेश मिश्रा पुनः महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त, रांझी में 21 दिसंबर को होगा भव्य अभिनंदन समारोह

​जबलपुर यश भारत। ​रांझी क्षेत्र के लोकप्रिय नेता और जन-सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व राजेश मिश्रा को एक बार फिर महानगर उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से समर्थकों और स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है। क्षेत्र में ‘सुख-दुख के साथी’ के रूप में पहचान रखने वाले राजेश मिश्रा के सम्मान में राजेश मिश्रा मित्रमंडली द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
​यह गरिमामय कार्यक्रम रविवार, 21 दिसंबर 2025 को दोपहर 2:00 बजे रांझी के बड़ापत्थर स्थित सरस्वती स्कूल के पास आयोजित किया जाएगा। मित्रमंडली ने इस अवसर पर क्षेत्र के सभी शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। समर्थकों का मानना है कि राजेश मिश्रा की दोबारा नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और रांझी क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button