जबलपुरमध्य प्रदेश

साढे पैंतालीस इंच पर ठहरकर रह गया बारिश का आंकड़ा

उमस कर रही बेचैन 26 से बदल सकता है मौसम का मिजाज

जबलपुर यश भारत। 20 सितंबर के बाद से स्थानीय मौसम कार्यालय के द्वारा बारिश दर्ज नहीं की गई है. पिछले चार दिनों से बारिश का आंकड़ा 1161 मिलीमीटर पर ठहरा हुआ है जो करीब साढे 45 इंच बताया गया है। हालांकि स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी डी के तिवारी ने 26 27 सितंबर से एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना जताते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।

स्थानीय मौसम कार्यालय के मुताबिक वर्ष सत्र 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है और इस दौरान 49 से 50 इंच बारिश होने का औसत अनुमान है जिसके मुताबिक अभी चार-पांच की कमी है। जिस तरह की संभावना मौसम कार्यालय के द्वारा व्यक्त की गई है उसके मुताबिक यदि आने वाले दिनों में बारिश अच्छी हो जाती है तो औसत बारिश का आंकड़ा पूरा हो जाएगा। बारिश थमने के कारण वातावरण में उमस बढ़ गई है और लोग बेचैनी महसूस कर रहे हैं।

यदि बीते चार दिनों के मौसम पर नजर डाली जाए तो 21 सितंबर को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज हुआ था जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर रहा 22 तारीख को अधिकतम 33.6 और न्यूनतम 23.8 दर्ज हुआ था 23 तारीख को 33.02 और 24.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था जबकि आज 24 तारीख की सुबह न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री पर रहा और आद्रता 75 प्रतिशत इन चार दिनों में नहीं बदला तो केवल बारिश का आंकड़ा वह 1161 मिली मीटर पर ही ठहरा हुआ है। गत वर्ष की बात करें तो गत वर्ष आज की तारीख तक 1456 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी थी जो इस सत्र में अब तक हुई बारिश से करीब 295 मिलीमीटर ज्यादा थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button