भोपाल

भोपाल सहित प्रदेश में देर रात से बारिश जारी • तीन ट्रफ और दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन सक्रिय

भोपाल सहित प्रदेश में देर रात से बारिश जारी

• तीन ट्रफ और दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन सक्रिय

भोपाल यशभारत। मप्र से गुजर रही तीन टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने से तेज बारिश का दौर चल रहा है। भोपाल में सुबह से ही बारिश हो रही है जिसके चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। निचले इलाकों में जल जलाव के कारण लोगों के घरों और दुकानों में पानी जमा हो गया है। सनखेड़ी सुमित्रा परिसर रोड स्थित कवर्ड कैंपस में पानी लबालब भर गया। यहां राम श्याम शर्मा की सेल किए गए प्लॉट एंड डुप्लेक्स में पानी जमा हो गया।

दो दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन का अलर्ट है। कई बांध खोले गए हैं जिससे नर्मदा समेत अन्य नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। राजधानी ीोपाल में रात से ही बारिश का दौर चल रहा है। इससे पहले उत्तरी हिस्से में बारिश हुई। शनिवार को ४१ जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी है।

बारिश का दौर बना रहा

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पचमढ़ी में डेढ़ इंच, उमरिया, मलाजखंड, छिंदवाड़ा और गुना में पौन इंच, सागर, ग्वालियर और नर्मदापुरम में आधा इंच बारिश हुई। भोपाल, बैतूल, दतिया, रायसेन, शिवपुरी, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडौरी, सिंगरौली, सतना, अनूपपुर, मऊगंज, मुरैना, अशोकनगर, सीहोर, देवास, राजगढ़, शाजापुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर बना रहा।

सीजन में पहले बार गेट खुले

सीजन में पहली बार तवा डैम के गेट खुले हैं। नर्मदापुरम के इटारसी में तवा डैम के ५ गेट खोले गए 55680 क्यूसेक पानी नर्मदा में छोड़ा जा रहा है। जबलपुर में बरगी डैम के दो गेट और खोले गए हैं इसके पहले पांच गेट खोले गए थे। अब कुल 7 गेटों से 40259 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बैतूल के सारणी में सतपुड़ा डैम के भी 7 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। मुरैना जिले में पगारा डैम का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 655.88 फीट तक पहुंच गया है। इसके सभी 6 ऑटोमैटिक गेट खुल गए हैं।

इन जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी

मौसम विभाग का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, पन्ना, सतना, मैहर, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, खंडवा में बिजली के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही पश्चिमी शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में बिजली के साथ मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button