जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बारिश ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड जून जुलाई की औसत से आगे आंकड़ा 25 दिन से खुले है बांध के गेट

जबलपुर यश भारत। जैसा की मौसम विभाग ने मानसून के पहले ही यह संभावना जताई थी कि इस वर्ष इस वर्ष सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान तो जून और जुलाई के महीने में बिल्कुल सटीक बैठा। जून के महीने में जहां औसत से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई तो जुलाई के महीने में भी ठीक स्थिति वैसी ही रही और जुलाई में भी वर्षा का आंकड़ा औसत के पार हो गया है। हालांकि 1 अगस्त से मौसम की मिजाज में कुछ परिवर्तन आने की उम्मीद जताई जा रही है और लोकल वादलों की सहारे दो-चार दिन छुटपुट बारिश हो सकती है तेज बारिश की उम्मीद नई सिस्टम के एक्टिव होने के बाद ही की जा सकती है। वर्तमान मौसम के संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी डी के तिवारी ने बताया कि जुलाई के अंतिम दिन आज तक को जोड़ लिया जाए तो तीन या चार दिन ही ऐसे बीते हैं जब वर्षा दर्ज नहीं की गई नहीं तो प्रतिदिन बारिश दर्ज होती आई है। इस वर्ष कल में 1 जून से आज की तारीख तक कल 768.9 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है जो 30 इंच के ऊपर है। यदि गत वर्ष की आज की तारीख में बात करें तो गत वर्ष आज की दिन तक 637 मिली मीटर वर्षा दर्ज हुई थी इसलिए हाथ से गत वर्ष की तुलना में भी वर्षा का आंकड़ा ज्यादा है। आमतौर पर जून और जुलाई के महीने में 571.90 मिली मीटर वर्षा दर्ज होती है जबकि इस वर्ष अभी तक वर्षा का आंकड़ा 768 मिली मीटर को पार कर चुका है।

6 जुलाई से लगातार खुले हैं बांध के गेट

पूर्व में हुई तेज बारिश के कारण बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के गेट खोलने का सिलसिला इस वर्ष 6 जुलाई को शुरू हुआ था। इसके बाद एक समय तो स्थिति ऐसी बन गई थी कि बांध के 17 गेट खोलने पड़ गए थे हाला की बाद में जल नियंत्रित होने के बाद 12 गेट बंद कर दिए गए थे और पांच गेट फिर भी आधा मीटर खुले रहे। कैचमेंट एरिया में फिर हुई तेज बारिश के बाद पिछले दिनों एक बार फिर बांध के और गेट खोलने पड़े और वर्तमान में 15 गेट खुले हुए हैं जिनके जरिए 2962 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। आज सुबह 8:00 बजे बांध का जलस्तर 417 .95 पर था जबकि बांध में पानी की आवक 2178 क्यूमेक बनी हुई थी।

04 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button