जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पुष्कर मेले राजस्थान मे लगा शहर के चाकूबाजो का मेला, चीन ने खिलौनेनुमा हथियार बाजार में उतारे ,शहर मे जमकर खरीद फरोस्त

जबलपुर। चाकूबाज शहर की सडक़ों पर हर दिन लहू बहा रहे हैं, ऑनलाइन के साथ राजस्थान से भी चाकुओं की खेप मंगवाई जा रही हैं। दरअसल राजस्थान से चाकू की खेप जबलपुर पहुंच रही है, हर दिन शहर की सडक़ों पर चाकूबाज लहू बहा रहे हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो पुष्कर मेला राजस्थान में लगता हैं और तस्करों की गैंग इसी मेला में पहुंची है और बड़ी खेप लाकर शहर में महंगे दामों पर बेची जा रही हैं। इसका खुलासा पूर्व में हुई पुलिस की कार्रवाईयां कर चुकी हैं। अभी हाल ही में माढोताल, गोहलपुर, क्राईम ब्रांच एवं बेलबाग, अधारताल पुलिस ने कार्यवाही कर अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त 8 अवैध हथियारों के सौदागरों को गिरफ्तार किया थां जिनके कब्जे से 35 चाईना चाकू जप्त किए गए हैं।

चायनीज चाकू की जमकर बिक्री
आरोपियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि उन्होंने चाकू ऑनलाइन मंगवाने के साथ राजस्थान से लेकर आये थे। जानकारों की माने तो चीन निर्मित हथियार पुष्कर मेला में पहुंचते है जहां खुलेआम बाजारों की इसकी खरीद फरोख्त होती है। आकर्षित करने के लिए चीन ने खिलौनेनुमा हथियार बाजार में उतारे हैं जो अब मौत का सामान बन चुके हैं। चीन निर्मित तरह-तरह के छोटे आकार के धारदार चाकू बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा पुष्कर के बाजारों में हथियार की दुकानों पर चीनी हथियार ऐसे सजे हैं जैसे आप किसी चीनी बाजार में पहुंच गए हों। शहर से राजस्थान पहुंचने वाले गुंडे, बदमाश और तस्कर बड़ी खेप में हथियार लेकर आते है जो या तो वारदातें करते है या इनकी खरीद फरोख्त महंगे दामों में करते हैं।

रौब जमाने और फैशन के चक्कर में बिक रहे चाकू
ऑनलाइन ऑर्डर और राजस्थान से आ रही चाकुओं की खेप से जिले में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती जा रहे हैं। युवा रौब जमाने और फैशन के चक्कर में जहां चाकू रखे है तो वहीं बदमाश खून बहाने के लिए हथियार रखे हैं जबकि तस्कर कमाई के चक्कर में चाकुओं की खेप को ऑनलाइन या राजस्थान से लाकर बेच रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button