इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन ने बनाया 14 साल का रिकॉर्ड

- फरवरी में 1,134 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी वसूली

मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन ने बनाया 14 साल का रिकॉर्ड

– फरवरी में 1,134 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी वसूली

मुंबई, यश भारत । मुंबई के रियल एस्टेट बाजार ने फरवरी 2026 में मजबूत प्रदर्शन दर्ज करते हुए पिछले 14 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक इंडिया की रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार शहर में फरवरी महीने के दौरान कुल 13,029 संपत्ति पंजीकरण हुए, जिससे राज्य सरकार को 1,134 करोड़ रुपये से अधिक की स्टैंप ड्यूटी प्राप्त हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में सालाना आधार पर 8 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई, जबकि स्टैंप ड्यूटी संग्रह में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यह संकेत देता है कि बाजार में बड़े और प्रीमियम प्रॉपर्टी सौदों की हिस्सेदारी बढ़ी है। कुल पंजीकरण में लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी आवासीय संपत्तियों की रही।

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर बैजल ने कहा कि मुंबई का आवासीय बाजार किसी अस्थायी उछाल का परिणाम नहीं, बल्कि एक संरचनात्मक रूप से मजबूत और स्थिर बाजार का संकेत देता है। रिपोर्ट में बताया गया कि प्रीमियम हाउसिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है। 5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली संपत्तियों की हिस्सेदारी 6 प्रतिशत से बढ़कर 8 प्रतिशत हो गई। वहीं 2–5 करोड़ और 1–2 करोड़ रुपये के आवासीय सेगमेंट की हिस्सेदारी भी क्रमशः 20 प्रतिशत और 33 प्रतिशत तक पहुंच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button