देश

प्रियंका गांधी के घर बजेगी शहनाई: बेटे रेहान वाड्रा ने लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई

जानें कौन हैं अवीवा बेग

नई दिल्ली,एजेंसी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी महिला दोस्त अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है. बेग दिल्ली की ही रहने वाली हैं और रेहान की तरह ही फोटोग्राफर हैं. दोनों परिवार ने इस कार्यक्रम को बेहद निजी रखा था. इसकी जानकारी बेहद करीबियों को ही दी गई थी. बताया जाता है कि अवीवा को फोटोग्रॉफी का शौक है. वहीं रेहान भी फोटोग्रॉफी से जुड़े रहे हैं.

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ की सगाई की पुष्टि परिवार के उच्च पदस्थ सूत्रों ने की है. खबरों के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की शादी जल्द होगी.

03 24

रेहान वाड्रा और अवीवा बेग का रिश्ता कोई नया नहीं है; बताया जा रहा है कि दोनों पिछले सात सालों से एक-दूसरे के साथ हैं। अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली का ही रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, रेहान के प्रपोजल को अवीवा ने स्वीकार कर लिया है और इस रिश्ते को प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने भी अपनी पूरी रजामंदी दे दी है। हालांकि, अभी सगाई की आधिकारिक तारीख की घोषणा होना बाकी है, लेकिन दोनों परिवारों में उत्सव का माहौल है।

राजनीति नहीं, कला की दुनिया में है दिलचस्पी

24 वर्षीय रेहान वाड्रा, जिनका जन्म 29 अगस्त 2000 को हुआ था, नेहरू-गांधी परिवार की अगली पीढ़ी के सदस्य होने के बावजूद फिलहाल राजनीति से दूर हैं। उनकी दिलचस्पी कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में अधिक है। वे पेशे से एक इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं। रेहान ने कला जगत में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की है और वे ‘डार्क परसेप्शन’ नाम से अपनी पहली सोलो एग्जीबिशन भी कर चुके हैं। इसके अलावा, कोलकाता में ‘द इंडिया स्टोरी’ नामक उनकी प्रदर्शनी को भी काफी सराहना मिली थी।

लंदन से की है पढ़ाई और फोटोग्राफी का भी शौक

रेहान की शैक्षिक पृष्ठभूमि काफी मजबूत है। उन्होंने अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली, देहरादून और लंदन की प्रतिष्ठित SOAS यूनिवर्सिटी से पूरी की है। कला के अलावा, उन्हें ट्रैवलिंग और नेचर फोटोग्राफी का बेहद शौक है। वे अक्सर अपनी फोटोग्राफी के नमूनों को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं, जो प्रकृति के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button