इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कर्नाटक में प्राइवेट विमान हुआ क्रैश, पायलट समेत दो लोगों ने ऐसे बचाई जान

खुले मैदान में क्रैश हुआ ट्रेनिंग विमान

कर्नाटक में प्राइवेट विमान हुआ क्रैश, पायलट समेत दो लोगों ने ऐसे बचाई जान

ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त।

कर्नाटक के विजयापुर जिले में रविवार दोपहर एक निजी मिनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये हादसा इतना अचानक हुऐ कि विमान खुले खेत में गिरते ही तीन टुकड़ों में टूट गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि पायलट समेत दोनों सवारों ने समय रहते विमान से इजेक्ट होकर अपनी जान बचा ली। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

खुले मैदान में क्रैश हुआ ट्रेनिंग विमान

पुलिस के मुताबिक, यह दो सीटों वाला प्रशिक्षण विमान बाबलेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव के पास एक खुले मैदान में क्रैश हुआ। विमान के नीचे गिरने से पहले ही उसमें सवार दोनों लोगों ने इजेक्ट कर लिया,जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि,दोनों को चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती जांच में ये पता चला

सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद विमान के मलबे खेत में बिखर गए और वह तीन हिस्सों में टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,यह ट्रेनिंग विमान कलबुर्गी से बेलगावी की ओर उड़ान भर रहा था। ये हादसा किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ या इसकी कोई और वजह थी, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। विमान के क्रैश होने के असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें विमान के मलबे के आस-पास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button