जबलपुरमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल संबोधन के जरिए महिलाओं से जुड़े, कैबिनेट मंत्री ने बांटे एसएफजी की महिलाओं को चैक

जबलपुर, यशभारत। मानस भवन में शक्ति वंदन योजना का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल संबोधन भी हुआ। कार्यक्रम में शामिल कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह और विधायक अभिलाष पांडे ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए गए परिश्रम के तहत लाखों रुपए के चैक भी वितरित किए।

डीएमके नेता डी राजा के भारत को राष्ट्र न मानने वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे लंबे वक्त तक जेल में रहकर आए हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे भारत को राष्ट्र मानने से इनकार कर दें। वे बीजेपी के कारण जेल नहीं गए थे बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जेल भेजे गए थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मंदिर जाने को लेकर उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक हैं इसलिए राहुल गांधी अनेक मंदिरों में नजर आएंगे, लेकिन याद रखना होगा कि उन्होंने रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के कार्यक्रम से किनारा कर लिया था।

Related Articles

Back to top button