भोपालमध्य प्रदेश

MP में 12 जिलों के कप्तान बदलने की तैयारी, भोपाल की कमान संभाल सकते हैं प्रियंक मिश्रा!

MP में 12 जिलों के कप्तान बदलने की तैयारी, भोपाल की कमान संभाल सकते हैं प्रियंक मिश्रा!

सत्ता के गलियारों में हलचल: इंदौर, ग्वालियर और रीवा के कलेक्टरों की मंत्रालय वापसी, सीएमओ में भी दिखेगा न्यू लुक

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक कुनबे में बड़ी सर्जरी की सुगबुगाहट ने अफसरों की धड़कनें तेज कर दी हैं। राज्य सरकार जल्द ही 12 जिलों के कलेक्टरों को इधर-उधर करने वाली है। इस फेरबदल की सबसे बड़ी चर्चा राजधानी भोपाल को लेकर है, जहां धार के भोजशाला विवाद को अपनी सूझबूझ से शांत कराने वाले संकट मोचक आईएएस प्रियंक मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
इन दिग्गजों की होगी मंत्रालय में एंट्री!
खबर है कि सरकार कई जिलों के कप्तानों को फील्ड से हटाकर मंत्रालय की मुख्यधारा में लाने वाली है। इस लिस्ट में इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा, ग्वालियर की रूचिका चौहान और रीवा की प्रतिभा पाल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा नर्मदापुरम, बैतूल, शिवपुरी और मैहर के कलेक्टरों को भी भोपाल अटैच किए जाने की चर्चा जोरों पर है।
नए चेहरों की होगी एंट्री
सिर्फ जिले ही नहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय का ढांचा भी बदलने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान टीम में फेरबदल के साथ एक नए सचिव की नियुक्ति तय है। वहीं, तेजतर्रार अधिकारी विक्रम कौशलेंद्र सिंह को किसी बेहद महत्वपूर्ण और पावरफुल प्रोजेक्ट की कमान सौंपी जा सकती है।
इनकी कुर्सी सुरक्षित: काम पर लगी मुहर
जहां एक तरफ तबादलों की तलवार लटकी है, वहीं करीब 30 कलेक्टर ऐसे भी हैं जिनके काम पर सरकार ने गुड की मुहर लगाई है। उज्जैन के रौशन कुमार सिंह, छिंदवाड़ा के हरेंद्र नारायण सिंह और विदिशा के अंशुल गुप्ता समेत कई युवा चेहरों को फिलहाल अपने जिलों में काम जारी रखने का मौका दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button