
प्रदीप माहेश्वरी का निधन
जबलपुर। आईटीआई चुंगी नाका निवासी प्रदीप माहेश्वरी का शुक्रवार दोपहर 2 बजे निधन हो गया। वे स्वर्गीय गोवर्धन दास भूतड़ा के नाती तथा स्वर्गीय संतोष माहेश्वरी के पुत्र थे। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 10 बजे उनके निज निवास आईटीआई चुंगी नाका से रानीताल मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। वे सुनील माहेश्वरी के भतीजे एवं गिरिराज माहेश्वरी के बड़े भाई थे। उनके निधन से परिवार एवं परिचितों में शोक की लहर है।







