विदेश

ईरान में सत्ता परिवर्तन: अली खामेनेई के बेटे मोजतबा बने नए सुप्रीम लीडर

वैश्विक राजनीति में बढ़ी हलचल

तेहरान | मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान में बड़ा राजनीतिक बदलाव सामने आया है। देश के नए सुप्रीम लीडर के रूप में सैयद मोजतबा खामेनेई के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। राजधानी तेहरान के वानक चौक पर देर रात उनके नाम की घोषणा की गई, जहां हजारों लोग नए सर्वोच्च नेता के स्वागत के लिए जुटे।

मोजतबा खामेनेई, पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे हैं और लंबे समय से देश की सत्ता और सैन्य ढांचे में पर्दे के पीछे सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नाम की घोषणा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ कमांडरों और धार्मिक विद्वानों की मौजूदगी में की गई।

हालांकि ईरान की राजनीतिक विचारधारा वंशानुगत उत्तराधिकार के सिद्धांत के खिलाफ मानी जाती है, फिर भी IRGC में मजबूत समर्थन और अली खामेनेई के प्रभाव के कारण मोजतबा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। माना जा रहा है कि वे अपने पिता की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे, जिसमें परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय सहयोगी समूहों को समर्थन शामिल है।

मोजतबा की नियुक्ति को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि उनकी मंजूरी के बिना नया नेतृत्व ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगा। वहीं विश्लेषकों का मानना है कि नए सुप्रीम लीडर के आने से ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव और बढ़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button