Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

बाबा बनकर 5 करोड़ का झांसा, 38 हजार लूटे, , लग्जरी कार से पहुंचे थे आरोपी

70 किलोमीटर तक किया पीछा

 

जबलपुर , यश भारत  जबलपुर में शनिवार दोपहर बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया तिराहे पर लग्जरी कार से आए दो बदमाशों ने 5 करोड़ रुपए दिलाने का झांसा देकर 38 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जबलपुर पुलिस ने तुरंत सिवनी पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद घेराबंदी कर आदेगांव थाना और बरगी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार में मौजूद तीन अन्य युवकों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने लूटे गए 38 हजार रुपए भी बरामद कर लिए हैं।कुछ देर बातचीत के बाद लुटेरों ने चमत्कार दिखाने के नाम पर जमीन से मिट्टी उठाकर उसे रुपए में बदलने का दिखावा किया। यह देखकर पवन उनके झांसे में आ गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वे उसके 38 हजार रुपए को 5 करोड़ में बदल सकते हैं।

70 किलोमीटर तक किया पीछा

पवन कुमार पटेल ने जैसे ही बरगी थाना पुलिस को सूचना दी तो, सीएसपी के नेतृत्व में टीम सिवनी की ओर रवाना हुई। इधर आदेगांव थाना पुलिस भी घेराबंदी कर चुकी थी। जैसे ही कार क्रमांक यूपी 14 डीई 4939 जोबा गांव के पास पुहंची तो आदेगांव और बरगी पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार लुटेरों को दबोच लिया। कार में पांच लोग सवार थे, सभी को बरगी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि लुटेरे दो थे या फिर पांच, जो कि गैंग के रुप मे काम कर रहे है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button