जबलपुरमध्य प्रदेश
फ्लाईओवर लोकार्पण से पहले सियासत हुई तेज
कांग्रेसियों ने रास्ता बंद करने का लगाया आरोप

जबलपुर।प्रदेश के सबसे बड़े मदन महल-दमोहनाका फ्लाईओवर के उद्घाटन से पहले ही शहर में राजनीति गर्मा गई है। जहां एक ओर भाजपा नए फ्लाईओवर का लोकार्पण करने आ रहे केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आगमन की तैयारियों और व्यवस्थाओं में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने महानद्दा में सड़क पर मंच बना जाने को लेकर आपत्ति व्यक्त की है।
इसी कड़ी में गुरुवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी छोटी लाइन शंकराचार्य चौक पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर या। इसके बाद प्रदर्शन कर्ताओं ने सड़क पर लगी बैरिकेडिंग भी पलटा दी। बीच-बचाव में पुलिस से उनकी झड़प भी हुई। घटनाक्रम को लेकर मौके पर काफी देर तक गहमा-गहमी बनी रही। प्रदर्शनकर्ताओं ने सड़क आयोजन को लेकर सवाल खड़े किए। वहीं भाजपा ने इसे कांग्रेस की ओछी राजनीति करार दिया।






