भोपालमध्य प्रदेश

ईरानी डेरे में पुलिस का ‘आधी रात वाला’ एक्शन: 3:30 बजे की सर्जिकल स्ट्राइक में दबोचा गया खूंखार लुटेरा

ईरानी डेरे में पुलिस का ‘आधी रात वाला’ एक्शन: 3:30 बजे की सर्जिकल स्ट्राइक में दबोचा गया खूंखार लुटेरा

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के सबसे चुनौतीपूर्ण इलाके ईरानी डेरा (अमन कॉलोनी) में रविवार तड़के भोपाल पुलिस ने वह कर दिखाया जिसका खौफ अपराधियों में होना चाहिए। करीब 300 से ज्यादा जवानों के साथ पुलिस ने रात के सन्नाटे में ऐसा चक्रव्यूह रचा कि शहर का सबसे शातिर और कुख्यात लुटेरा ‘काला मुंडी’ चाहकर भी भाग नहीं सका। पुलिस की इस क्विक रिस्पॉन्स” कार्रवाई ने अपराधियों के सुरक्षित ठिकाने को हिलाकर रख दिया है।

जब नींद से जागे अपराधी, तो सामने खड़ी थी खाकी
​यह कोई साधारण रेड नहीं थी। पुलिस के आला अधिकारियों ने इस ऑपरेशन को इतना गुप्त रखा कि भनक लगते ही हमला करने वाले ईरानी डेरे के बदमाशों को संभलने का एक सेकंड भी नहीं मिला। ठीक रात 3:30 बजे जब पूरी कॉलोनी गहरी नींद में थी, पुलिस की गाड़ियों ने चारों तरफ से घेराबंदी की। गलियों में गूंजते पुलिस के जूतों की आवाज ने बता दिया कि आज हिसाब होकर रहेगा।

​काला मुंडी : जिसके नाम से कांपते थे राहगीर, अब पुलिस की कस्टडी में
​लूट, झपटमारी और आतंक का पर्याय बन चुका काला मुंडी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। शहर में हुई हालिया लूट की वारदातों में उसका नाम प्रमुखता से सामने आया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मुखबिरों का जाल बिछाया था, जो आज कामयाब रहा। उसकी गिरफ्तारी भोपाल पुलिस के लिए इस साल की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मानी जा रही है।

​कॉलोनी बनी छावनी: दर्जनों संदिग्ध हिरासत में
​कार्रवाई इतनी सघन थी कि पुलिस ने हर उस संदिग्ध घर की तलाशी ली जहाँ अपराधियों के छिपने की आशंका थी। काला मुंडी के साथ-साथ एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को वैन में भरकर थाने लाया गया है। इलाके में भारी पुलिस बल अब भी तैनात है ताकि किसी भी तरह के विरोध को कुचला जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button