भोपालमध्य प्रदेश

पुलिस ने बच्चों को बताया ‘गुड टच-बैड टच

पुलिस ने बच्चों को बताया ‘गुड टच-बैड टच
ऑपरेशन मुस्कान के तहत नित्य सेवा सोसायटी में चला जागरूकता अभियान
​भोपाल, यशभारत। राजधानी के बजरिया थाना इलाके में बालकों पर होने वाले अत्याचारों से उन्हें सुरक्षित रखने और जागरूक करने के लिए भोपाल पुलिस ने अपना ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में, 25 नवंबर को थाना बजरिया क्षेत्र स्थित नित्य सेवा सोसायटी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ अतिरिक्त डीसीपी (जोन-1) रश्मि अग्रवाल दुबे ने स्वयं बच्चों को संवेदनशील जानकारी दी।
दुबे ने बच्चों को सरल भाषा में गुड टच और बैड टच के बीच का अंतर समझाया, ताकि वे स्वयं को असुरक्षित महसूस होने पर पहचान कर सकें। इसके अलावा, बच्चों पर होने वाले अपराधों के बारे में बताते हुए उन्हें तत्काल सहायता के लिए आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
​थाना प्रभारी निरीक्षक शिल्पा कौरव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे सुरक्षित माहौल में बड़े हों और किसी भी प्रकार के शोषण या खतरे को पहचान सकें। कार्यक्रम में थाना स्टाफ और सोसायटी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button