पुलिस ने लापता बच्चे को चार घंटे में ढूंढ निकाला

पुलिस ने लापता बच्चे को चार घंटे में ढूंढ निकाला
भोपाल यशभारत। ऐशबाग इलाके से लापता हुए एक बच्चे को पुलिस ने चार घंटे में तलाश कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। बच्चा उस समय बुधवार शाम को लापता हो गया था, जब वह मु़हल्ले की एक दुकान पर बिस्कुट लेने गया था। पुलिस के मुताबिक बागफरहत आफ्जा निवासी 5 वर्षीय बच्चा बुधवार को करीब साढ़े चार बजे शाम को दुकान पर गया , लेकिन उसके बाद वह लौटकर वापस नहीं आय। काफी देर तक उसके वापस नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच में पता चला कि उसके एक बुरखा पहले हुए महिला अपने साथ ले गई है। उसका कद ठिगना है। इस जानकारी के आधार पर सक्रिय हुई पुलिस ने बच्चे को तलाश कर परिजनों को सौंप दिया। दरअसल, बच्चे को उसकी मामी अपने साथ ले गई थी। दरअसल, बच्चे की मां और पिता के बीच विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते बच्चा बुआ के पास लंबे समय स े रह रहा है।