भोपालमध्य प्रदेश

पुलिस कमिश्नर का कोलार थाने में औचक निरीक्षण, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परखी व्यवस्थाएं

पुलिस कमिश्नर का कोलार थाने में औचक निरीक्षण, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परखी व्यवस्थाएं

भोपाल, यशभारत। राजधानी की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कोलार थाने का औचक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के थाने पहुंचे कमिश्नर को देख पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर के साथ एडिशनल पुलिस कमिश्नर अवधेश गोस्वामी, डीसीपी (जोन-4) मयूर खंडेलवाल और एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों की इस टीम ने थाने के रोजनामचा, लंबित अपराधों की फाइलें और मालखाने का बारीकी से अवलोकन किया।

जनता की शिकायतों पर दिया जोर सूत्रों के अनुसार, पुलिस कमिश्नर ने थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निराकरण और लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने थाने की साफ-सफाई और लॉकअप की स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र में रात्रि गश्त और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button