भोपाल

हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार  – एक रायफल, व कारतूस के साथ घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों जब्त

हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
– एक रायफल, व कारतूस के साथ घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों जब्त
भोपाल यशभारत। इलाक में धाक जमाने के लिए सरेराह हवाई फायर करने वाले तीन आरोपियों को अयोध्यानगर थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अयोध्या नगर में हवाई फायर कर दहशत फैलाई थी साथ ही फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। नगरीय क्षेत्र भोपाल में बदमाशों, रौबदारी और हथियार की दम पर दहशत फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्र एवं अति. पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मई 2025 की मध्यरात्रि हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों पर कार्रवाई के लिए पुलिस उपायुक्त जोन 02 डा संजय कुमार अग्रवाल द्वारा स्वत: संज्ञान लिया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में गठित टीम ने रायफल से फायर कर दहशत फैलाने वाले 03 आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियो तथा रायफल मय कारतूस जब्त करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों पर आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। थाना अयोध्यानगर पुलिस द्वारा लगभग 150 सीसीटीवी फुटेज को ट्रेल करते हुए घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की स्कार्पियो तथा उसमें सवार बदमाशों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की गई। घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो, राइफल और कारतूस जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक आटो डील एवं ट्रैवल्स संचालक अंशु सिंह गुर्जर पिता सर्जन सिंह गुर्जर निवासी रतन कालोनी जेल रोड थाना निशातपुरा, होटल कर्मचारी ऋषभ पिता राजेन्द्र कुमार शर्मा एलआईजी 231 बी सेक्टर राजीव नगर व मोहित पिता राजेश महेश्वरी निवासी शांति नगर थाना निशातपुरा को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button