जबलपुरमध्य प्रदेश
शहरुख खान और उसके साथी कासिम को पुलिस ने दबोचा : चोरी कर हो रहे थे फरार

जबलपुर, यशभारत। अधारताल थाना अंतर्गत नेता कॉलोनी में पुलिस ने दो चोरों को दबोच लिया। दोनों एक युवक का मोबाइल चुराकर भाग रहे थे। जिन्हें दबोच लिया गया है। पकड़े दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ की रही है।
जानकारी अनुसार अशोक कुमार पांडे पेशे से माल वाहक है जो अपने घर जा रहे थे। तभी नेता कॉलोनी में दो युवक मिले और जेब से मोबाइन निकालकर भागने लगे। दोनो आरोपी शहरुख खान और उसके साथी कासिम को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी पुराने बदमाश बताए जा रहे है। जिनसे शहर में अनेक चोरियों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।







