जबलपुर

पीएम नरेंद्र मोदी का शहर आगमन हम सभी के लिए है गौरव की बात: राकेश सिंह

रानीताल स्थित पार्टी के कार्यालय में बैठक के दौरान जिम्मेदारों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

 

पीएम रोड शो को लेकर भाजपा ने की तैयारियां शुरू

 

जबलपुर,यशभारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शहर आगमन 7 अप्रैल को होने जा रहा है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दीं हैं और सभी भाजपाईयों के साथ हर वर्ग पीएम मोदी के आगमन को लेकर उत्साहित नजर आ रहा है। इसी क्रम में रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की मौजूदगी में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें रूपरेखा तैयार की गई और नेता, कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक के दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह हमारे और पूरे शहर के लिए गौरव की बात है कि दुनिया के सबसे प्रभावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव को लेकर जबलपुर आ रहे हैं। इसके साथ ही राकेश सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता, नेताओं द्वारा शहरवासियों के घर-घर जाकर पीले चावल दिए जाएंगे और उनसे आग्रह किया जाएगा किया जाएगा कि वे पीएम मोदी कार्यक्रम में शामिल हों। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा के नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।
०००००००००००
०००००००००००

Related Articles

Back to top button