देश

Petrol-Diesel Price:कच्चे तेल के रेट में हुई गिरावट,इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल,देखे ताज़ा रेट

Petrol Diesel Price on 2 June 2023: देश के सभी शहरों के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी हो चुके हैं. देश की राजधानी में पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं बाकी महानगरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले हैं. हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव हुआ है. आइए जानते हैं कहां-कहां फ्यूल रेट्स बदले हैं.

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में भी गिरावट आई है. डब्लूटीआई क्रूड ऑयल में 0.17 फीसदी की गिरावट आई है और यह 70.19 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.12 फीसदी बढ़कर 74.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर

चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपये और डीजल 94.25 रुपये प्रति लीटर

कहां कहां बदल गए पेट्रोल डीजल के दाम

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 28 पैसे सस्ता होकर 96.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपये प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा था. गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे बढ़कर 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे बढ़कर 89.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत 62 पैसे सस्ता होकर 96.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 61 पैसे सस्ता होकर 89.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

लखनऊ में पेट्रोल की कीमत में 11 पैसे की कमी आई है और यहां पेट्रोल 96.47 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बिहार के पटना में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 32 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. राजस्थान में पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर 108.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे बढ़कर 93.89 रुपये प्रति लीटर पर था.

कैसे चेक करें अपने शहर का रेट्स

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों में से इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेजकर फ्यूल के दाम चेक कर सकते हैं. एचपीसीएल के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर, बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर मैसेज भेज सकते हैं.

Also Read:Petrol-Diesel Rates:पेट्रोल डीजल के रेट में आई आज बढ़ोतरी,जानिए पेट्रोल डीजल का ताजा रेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button