भोपाल

लोगों के स्वास्थ्य से किया जा रहा है खिलवाड़ -थाली में पनीर की जगह एनालाग का उपयोग

लोगों के स्वास्थ्य से किया जा रहा है खिलवाड़

-थाली में पनीर की जगह एनालाग का उपयोग

भोपाल, यशभारत।

आप यदि किसी होटल, रेस्टोरेंट, बाबा में खाना खाने जा रहे हैं और कजी में यदि पनीर का आर्डर दिया हो तो जरा सावधान हो जाइए। क्योंकि सब्जी में पनीर नही बल्कि एनालाग हो सकता है, जो कि आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। दरअसल खाद्य कारोबारी मुनाफा कमाने के चक्कर में असली पनीर की जगह एनालाग पनीर लोगों को परोस रहे हैं। इसका खुलासा पिछले दिनों खाद्य विभाग की टीम द्वारा 18 प्रतिष्ठानों पर की गई छापामार कार्रवाई में हुआ है। बता दें कि पनीर एनालाग 220 रुपये किलो जबकि पनीर करीब 300 रुपये किलो तक मिलता है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर में कई कारोबारियों और रेस्टोरेंट संचालकों के यहां पनीर के नाम पर एनालाग पनीर परोसने की शिकायतें मिल रही है। इसी के चलते अभियान शुरू किया गया है। जिसके चलते हेटल पीपी फार्म रिट्रीट बरखेड़ी कला, साक्षी ढाबा के सामाने स्थित प्रताप डेयरी एंड रेस्टोरेंट, कनक स्वीट्स रातीबडू आइवरी रेस्टोरेंट बंसल वन एमपी नगर, श्रीकृष्णा डेयरी कोलार रोड, बावडिया कलां स्थित माउंटेन सैफ रेस्टोरेंट, बागसेवनिया स्थित आरसी पापड़ी, लालघाटी चौराहा स्थित विंग्स क्लब में संचालित हर्ट रेस्टोरेंट में पनीर एनालाग परोसने के संदेह पर नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। जिनकी जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के दौरान असली नकली पनीर की पहचान और उपयोग किया जना सामने आएगा। वहीं ग्राहकों को पनीर के बारे में बताया जा रहा है, शहर में सीहोर, देवास, मुरैना, ब्यावर लाइन से पनीर की ज्यादा अवक होती है। बाक्सन इस तरह से बनाया जाता है एनालाग नकली या सिंथेटिक पनीर यानी एनालाग पनीर दूध के घटकों से इतर गैर डेयरी सामग्री से बनाया जाता है लेकिन दिखता पारंपरिक पनीर जैसा है। इसे पाम आयल या हाइड्रो जनिक्त तेल, मिल्क पाउडर, स्टार्च और इमल्सीफायर्स जैसे दूध के ठोस पदार्थ से बनाते हैं। सिंथेटिक पनीर में पारंपरिक पनीर की तुलना में अधिक वसा और कोलेस्ट्राला होता है, जो स्वास्थ्य के लिए घातक है। पनीर प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है, लेकिन सिंथेटिक पनीर उल्टी, दस्त, डायरिया का कारण बनता है। बता दें कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के नियमों के अनुसार ग्राहक होटल या रेस्टोरेंट से पूछ सकता है, कि पनीर असली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button