जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कानपुर से बेंगलुरु के लिए जबलपुर से होते हुए चलेगी स्पेशल ट्रेन, सतना, कटनी के यात्री भी उठा सकेंगे लाभ

कानपुर से बेंगलुरु के लिए जबलपुर से होते हुए चलेगी स्पेशल ट्रेन, सतना, कटनी के यात्री भी उठा सकेंगे लाभ

जबलपुर. ग्रीष्म के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से कानपूर सेन्ट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु-कानपूर सेन्ट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 06-06 ट्रिप रेल प्रशासन द्वारा चलाने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में वातानुकूलित एवं शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 04131 कानपूर सेन्ट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 अप्रैल से 01 जून 2025 तक प्रत्येक रविवार को कानपूर सेन्ट्रल  स्टेशन से रात 19:50 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना मध्यरात्रि 02:50 बजे, कटनी भोर 04:15 बजे, जबलपुर सुबह 05:35 बजे, इटारसी 09:25 बजे पहुंचकर और तीसरे दिन मंगलवार शाम 18:30 बजे एसएमवीबी बेंगलुरु स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04132 एसएमवीबी बेंगलुरु-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 अप्रैल से 04 जून 2025 तक प्रत्येक बुधवार को एसएमवीबी बेंगलुरु स्टेशन से सुबह 07:10 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी दोपहर 12:30 बजे, जबलपुर दोपहर 15:45 बजे, कटनी शाम 17:05 बजे, सतना 18:30 बजे पहुंचकर और तीसरे दिन शुक्रवार मध्य रात्रि 02:00 बजे कानपूर सेंट्रल स्टेशन पहुँचेगी।
   
यह रहेगा साल्ट

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में फतेहपुर, प्रयागराज, शंकरगढ़, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचेरियल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, चीराला, ओंगोल, नेल्लूर, गुडुर, पेरम्बूर, अरक्कोणम जंक्शन, काटपाडी, जोलारपेट्टई, बांगरपेट एवं कृष्णराजपुरम  स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button