शराब के लिए पैसे दो नहीं तो पिटो और खाओ चाकू, रोजाना सामने आ रही है घटनाएं

जबलपुर यश भारत। शहर में जितनी भी चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है उनमे से ज्यादातर घटनाओं में मुख्य वजह शराब ही सामने आ रही है। या तो इन घटनाओं को नशे मै अंजाम दिया जा रहा या फिर शराब के लिए पैसा मांगने पर यदि कोई पैसा नहीं देता तो न केवल उसके साथ मारपीट की जाती है बल्कि ऐसे लोग चाकू चलाने से भी बाज नहीं आ रहे। यदि हाल में हुई चाकू बाजी की कुछ घटनाओं पर नजर डाली जाए तो ज्यादातर घटनाओं की वजह यही रही है। उदाहरण के तौर पर कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदौल मंदिर के पास कोई चाकू बाजी की घटना में दो युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल की शरण लेनी पड़ी। घटना के संबंध में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दुर्गाहाई मोहल्ला निवासी निहाल चौधरी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी वह कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ाई कर रहा है विगत रात्रि जब 10:30 के करीब वह अपने दोस्त साहिल झारिया और पीयूष विश्वकर्मा के साथ पीयूष की एक्टिवा में पेट्रोल भरवाने के लिए रानीताल गया था। और वापस दुर्गहाई मोहल्ला लौट रहा था कभी हरदौल मंदिर के पास बिट्टू गोटिया अपने साथियों के साथ खड़ा मिला और रोककर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा जब उसने पैसे देने से मना किया तो पहले तो हाथ मुक्के से मारपीट की गई और बाद में चाकू निकाल कर बाय पैर में मार दिया। उसके साथी साहिल और पीयूष ने बीच बचाव की कोशिश की तो साहित्य पर भी चाकू से वार कर दिया गया तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
कुछ अन्य घटनाएं
ऐसी ही और भी घटनाएं सामने आई है दिन में शराब के लिए पैसों की मांग पूरी न होने पर मारपीट व चाकू बाजी की वारदात को अंजाम दिया गया। जगदंबा कॉलोनी में अतुल नामदेव से शराब पीने के लिए ₹1000 की मांग की गई जब पैसे नहीं दिए तो सनी रजक विश्राम रजक और सौरभ रैकवार ने उसके सिर पर कांच की बोतल मार कर घायल कर दिया। एक अन्य घटना में गोरखपुर चौधरी मोहल्ला में घर के सामने खड़े प्रकाश बैन के साथ रोहित खान उर्फ जुनैद ने पत्थर से हमला बोल दिया जिसमें प्रकाश को चोट आई है। वजह वही थी कि उसने शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया।
मझौली में आधा पाव शराब पीछे दुकानदार से विवाद
ऐसे मामलों में ग्रामीण क्षेत्र भी अछूता नहीं है मझौली थाना क्षेत्र में विगत दिवस दर्शनी गांव टोला निवासी विकास कार्य में 11 तारीख को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह मझौली में सिहोरा रोड पर स्थित शराब दुकान में बतौर हेल्पर काम करता है। 10 जून की रात करीब 11:15 बजे मझौली के रहने वाले राजसोनकर और सुमित साहू दुकान में पहुंचे तथा आधा पाव शराब की मांग करने लगे विकास ने आधा पाव शराब देने से मना किया तो दोनों गली गलौच पर उतर आये तथा मारपीट करते हुए दुकान में पत्थर भी चलाएं विकास के साथ दुकान में काम करने वाला प्रदीप बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला भी दर्ज कर लिया है। यह घटनाएं तो बानगी बस है इस तरह के मामले रोजाना सामने आ रहे है। हाल के दिनों में शराब के लिए तत्वों के द्वारा पैसा मांगने का चलन तेजी से बढा है और पैसा ना मिलने पर मारपीट व चाकू बाजी जैसी घटनाये आम बात हो गई है ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों में पुलिस का ना तो कोई डर है और ना ही खौफ ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस के पास भी कोई एक्सन प्लान नजर नहीं आता।







