जबलपुरमध्य प्रदेश

यात्री ध्यान दें: 1 जनवरी 2026 से पमरे में बदलेगी रेलवे की समय सारिणी

यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन समय-सारिणी अवश्य जांच लें

जबलपुर यशभारत । नए वर्ष के आगमन के साथ ही पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। पमरे में 1 जनवरी 2026 से नई रेलवे समय सारिणी (टाइम टेबल) लागू की जाएगी। इस बदलाव के तहत कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है, जिससे यात्रियों को यात्रा से पहले विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार नई समय सारिणी यात्रियों की सुविधा, परिचालन सुधार और ट्रेनों की समयबद्धता को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।

जबलपुर स्टेशन से खुलने वाली एवं गुजरने वाली के समय में भी बदलाव होगा। यह नई व्यवस्था लागू होने के बाद कुछ ट्रेनों के समय में मिनटों से लेकर घंटों तक का बदलाव हो सकता है। वहीं कुछ गाड़ियों के ठहराव, प्लेटफार्म नंबर और कनेक्टिंग ट्रेनों के समय में भी संशोधन किया गया है। पमरे के अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन समय-सारिणी अवश्य जांच लें। यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, रेलवे पूछताछ काउंटर, हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा नजदीकी रेलवे स्टेशन से नई समय-सारिणी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि समय सारिणी में बदलाव का उद्देश्य ट्रेनों की लेटलतीफी को कम करना यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना और मालगाड़ियों के संचालन को भी सुचारु बनाना है। नए टाइम टेबल से लंबी दूरी और यात्री गाड़ियों के संचालन में संतुलन बनेगा। यात्रियों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक माध्यमों से ही जानकारी प्राप्त करें। 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाली नई समय सारिणी के चलते यदि कोई असुविधा होती है तो यात्री संबंधित रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।नए साल में नई समय-सारिणी के साथ रेलवे प्रशासन यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिला रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button