जबलपुर

निजी स्कूलों के खिलाफ पेरेंट्स एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश ने भरी हुंकार, कल सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक का जबलपुर बंद का आह्वान ..Call for Jabalpur bandh tomorrow from 11 am to 4 pm

 

Table of Contents

कल सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक का जबलपुर बंद का आह्वान

आरोप लगाते हुए कहा..निजी स्कूलों द्वारा अभी भी कम नहीं की गई फीस

जबलपुर,यशभारत। पेरेंट्स एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश द्वारा रविवार को आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया है कि 1 जुलाई को जबलपुर बंद किया जाएगा जिसका आह्वान संगठन ने शहरवासियों से किया है। इस बात की पुष्टि करते हुए पैरंट्स असोसिएशन ऑफ़ मध्य प्रदेश के सचिन गुप्ता और सौरभ जैन ने बताया कि 1 जुलाई को सुबह 11 बजे सभी लोग मालवीय चौक पर एकत्रित होकर बंद को सफल बनाएंगे। साथ ही उन्होनें बताया कि स्कूल माफियाओं पर लगाम लगाने व अन्य कलेक्टर महोदय द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय पर अभी तक इन निजी स्कूलों द्वारा फीस कम नहीं की गई है और ना ही शिक्षा अधिकारी द्वारा फैसला का पालन कराया गया है, ना मानने पर अभी तक कोई एक्शन लिया जा रहा है । शहर के सभी अभिभावकों को नई फीस स्ट्रक्चर की उम्मीद है फीस संबंधित मामले में दोषी अपराधियों को सजा दिलाने हेतु मामले में तीव्र शीघ्र कार्यवाही हेतु 1 जुलाई शाम 4 बजे तक का जबलपुर बंद का आग्रह किया गया है ।
०००००००००

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button