पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026
संभाग स्तरीय विषय-वक्त कार्यशाला का आयोजन
यश भारत भोपाल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत विषय-वक्त कार्यशाला का आयोजन 26 मार्च 2026 को राजधानी भोपाल स्थित रविंद्र भवन में किया जाएगा। इस कार्यशाला में चंबल, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के विषय-वक्ताओं की सहभागिता रहेगी।
कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और विभिन्न विषयों पर वक्ताओं को प्रशिक्षित करना है, ताकि वे संगठन के कार्यक्रमों और अभियानों को प्रभावी ढंग से कार्यकर्ताओं तक पहुंचा सकें। कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रशिक्षक भी उपस्थित रहेंगे, जो विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में संभागों से आए वक्ता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।







