जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मंगल मूर्ति की जय जयकार से गूंजा पनागर, पंडालो में दी गई हवन आहुतियां 

यश भारत । पनागर नगर में मंगल मूर्ति श्री गणेश भक्ति में श्रद्धालुजन लीन रहे। कहीं उनका अर्चन किया गया, तो कहीं भोग किए गए। आकर्षक विद्युत रोशनी से सजे पंडालो में विराजमान विघ्नहर्ता के दिव्य दर्शन हुए। इसके अलावा मंदिरों में गणेश अथर्वशीर्ष पाठ सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान हुए। वही सिद्धि विनायक गणेश उत्सव समिति गौतम मोहल्ला प्रताप वार्ड पनागर में गणेश जी के विसर्जन के पूर्व हवन आहुतियां दी गई। इस दौरान समीर गौतम,नीलेश गौतम,अनिल सोनी चरणदास,धर्मेश गौतम,साहिल सराफ,उमा गौतम,ममता गौतम,शैलेश गौतम राधा बाई,उमारानी समेत सभी भक्त एवं श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

 

IMG 20250906 WA0035

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button