जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पाकिस्तानी PM शहबाज बोले- भारत ने हमला करके गलती की:उसे खामियाजा जरूर भुगतना होगा, हम खून के आखिरी कतरे तक लड़ने को तैयार

PM शहबाज शरीफ ने शनिवार रात 11:30 बजे कहा कि भारत ने हमला करके जो गलती की है उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा।

पिछली रात पूरी दुनिया ने देख लिया कि हमारी सेना ने अपने से कई गुणा ताकतवर दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इसमें चंद घंटे लगे।

उन्होंने कहा, ‘अल्लाह के करम से हमारे शाहीनों फिजाओं में ऐसा तूफान बरसाया कि दुश्मन चीख उठा।’

3 घंटे बाद रात 8:30 बजे दोनों देशों ने एक दूसरे के इलाके में ड्रोन दिखाई देने की बात कही। पाकिस्तान ने दावा किया कि पेशावर में ड्रोन दिखाई देने के बाद पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया गया।

सीजफायर के लिए अमेरिका ने मध्यस्थता की। शनिवार शाम 5:30 बजे यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया, ‘यूएसए की मध्यस्थता में रातभर चली लंबी बातचीत के बाद मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button