डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
सूचना मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया,

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
सूचना मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया,
जबलपुर, यश भारत। गढ़ा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक के डिवाइडर से टकराने से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब बाइक (नंबर एमपी 20 क्स 4322) पर सवार बादल सोंधिया और अमन मदन तेज गति से जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और डिवाइडर पर लंबा चौड़ा निशान बन गया।
सूचना मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि कार (नंबर एमपी 20 सीके 8466) भी तेज रफ्तार में थी, जिससे हादसा और गंभीर हो गया मृतकों के परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार वालों ने बताया कि दोनों युवक घर से काम के सिलसिले में निकले थे और यह हादसा उनके लिए गहरा सदमा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर चिंतित हैं







