तिलवारा में बिना इलाज के कारण अधेड़ की दर्दनाक मौत : बाइक सवार ने मारी टक्कर, परिजन अस्पताल की जगह ले आए घर

जबलपुर , यशभारत। तिलवारा के डुडवारा पुलिया के पास एक बेकाबू बाइक सवार ने पैदल जा रहे अधेड़ को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और अधेड़ दोनों ही रोड से उछलकर दस फिट दूर जा गिरे। इस दौरान बाइक सवार तो चलता बना लेकिन कोई साधन ना होने से अधेड़ को परिजन अस्पताल की जगह घर ले आए। जहां देर रात बिना इलाज के कारण अधेड़ की मौत हो गयी। यह खबर सुनते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के बाद मर्ग कायम करते हुए, आरोपी बाइक सवार पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि नंदलाल गोटिया 20 वर्ष निवासी ग्राम सकरी ने बताया कि वह तथा उसके पिता श्यामलाल गोटियां 49 वर्ष ईंट बनाने का काम करता है । वह एवं उसके पिताजी दोनों घर से राशन तथा खाना पीने का सामान लेकर दिलीप पाण्डे के भट्टा पर पैदल जा रहे थे । तभी रात में सकरी एवं डुडवारा पुलिया के पास बाइक क्रमांक एमपी 20 एसई 0841 के चालक ने उसके पिता को पीछे से टक्कर मार दी। लेकिन अस्पताल ले जाने का साधन ना होने से पिता को घर ले आये रात लगभग 3 बजे पिताजी की मृत्यु हो गयी है।







