जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मेडिकल अस्पताल में 4 साल बाद फिर से दर्द का होगा इलाज

पेन क्लीनिक का शुभारंभ सोमवार से, डाॅक्टर मयंक चंसौरिया देंगे परामर्श

जबलपुर, यशभारत। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में एक बार फिर दर्द का इलाज शुरू होगा 4 साल बाद मेडिकल परिसर में पेन क्लीनिक का शुभारंभ होगा। मेडिकल डीन डाॅक्टर नवनीत सक्सेना इसका शुभारंभ करेंगे। क्लीनिक की जिम्मेदारी वरिष्ठ चिकित्सक आकस्मिक चिकित्सा विभाग के डाॅक्टर मयंक चंसौरिया को दी गई है। डाॅक्टर मयंक क्लीनिक में आने वाले प्रत्येक मरीज को परामर्श देने के साथ उन्हें उचित इलाज मुहैया कराएंगे।

कुछ नशा तिरंगे की आन का है कुछ नशा मातृभूमि की शान का है 4

इस संबंध में डीन डाॅक्टर नवनीत सक्सेना ने बताया कि लंबे समय बाद अस्पताल में फिर से पेन क्लीनिक की शुरूआत हो रही है। अस्पताल में ऐसे बहुत से मरीज आते हैं जो अनेक दर्दांे से पीड़ित रहते हैं परंतु उचित परामर्श नहीं मिल पाता था। लेकिन अब दर्द से कराहने वाले मरीजों को एक ही स्थान पर उचित परामर्श के साथ इलाज भी मिलेगा।

कुछ नशा तिरंगे की आन का है कुछ नशा मातृभूमि की शान का है 5

चिकित्सों की सेवा पहला लक्ष्यः डाॅक्टर मयंक

पेन क्लीनिक की जिम्मेदारी संभालने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डाॅक्टर मयंक चंसौरिया का कहना है कि मेडिकल अस्पताल में पेन क्लीनिक खुलना अत्यंत जरूरी था। बहुत से मरीज अनेक दर्दों की समस्या लेकर अस्पताल पहंुचते थे उन्हें परामर्श और इलाज तो मिलता था परंतु उन्हें ये पता नहीं रहता थाा कि वह किससे डाॅक्टर से जाकर मिले। पेन क्लीनिक खुलने से अब मरीजों को एक ही स्थान पर दर्द से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां प्राप्त होने के साथ इलाज मिलेगा। मरीज आकस्मिक चिकित्सा विभाग एवं कैजुअल्टी में सुबह दोपहर तक जाकर परामर्श व इलाज कर सकते हैं । किसी भी प्रकार का जोड़ों का दर्द घुटनों का दर्द गठियावाद,कंधे का दर्द जकड़न कमर में दर्द पैरों में दर्द सुन्नपन, गर्दन का दर्द, सर दर्द कैंसर संबंधी दर्द के सारे मरीज परामर्श ले सकते हैं। इस क्लीनिक के शुभारंभ के लिए डाक्टर मयंक चंसोरिया ने डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना का धन्यवाद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button