जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अंतर्राज्यीय सीमाओं पर संचालित परिवहन जांच चौकियों का संचालन 1 जुलाई 2024 से बंद : चेक पॉइंट की होगी व्यवस्था

मध्यप्रदेश। सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में अंतर्राज्यीय सीमाओं पर संचालित परिवहन जांच चौकियों का संचालन 1 जुलाई 2024 से बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। चौकियों के स्थान पर गुजरात मोडल पर आधारित चेक पॉइंट की व्यवस्था की जाएगी। परिवहन विभाग ने रोड सेफ्टी एण्ड इंफोर्समेंट चेकिंग प्वाइंट की व्यवस्था के संबंध में निर्देश भी जारी किए हैं।

 

आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश की अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर संचालित जांच चौकियों का संचालन 1 जुलाई 2024 से बंद किया गया है। पूर्व में विभाग द्वारा अवगत कराया गया था कि, राज्य में अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर संचालित परिवहन जांच चौकियों के स्थान पर गुजरात राज्य जैसी व्यवस्था लागू की जाए।

4/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button