आनलाईन क्रिकेट का सट्टा सटोरिया गिरफ्तार

जबलपुर यशभारत। थाना प्रभारी लार्डगंज नवल सिंह आर्य ने बताया कि दिनांक 23 अप्रैल की रात्रि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का आदि प्लाजा के सामने शताब्दीपुरम में मोबाइल में आईपीएल क्रिकेट मैच में हारजीत का पैसों का दाव लगाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना लार्डगंज की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई आदि प्लाजा के सामने शताब्दीपुरम के सामने मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति मोबाइल देख रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम रोहित गुप्ता उम्र 34 वर्ष निवासी शताब्दीपुरम के पास लार्डगंज बताया, जो आईपीएल क्रिकेट मेैच मुम्बई वर्सेस हैदराबाद के मैच पर पैसों की हार जीत का दाव लगा रहा था जिसके मोबाइल में CLASSICEXCH99.COM जिसकी यूरज आईडी SAGAR22334 मिली, जिसके सम्बंध में पूछताछ पर उक्त आईडी उसने अमित चौरसिया से लेना बताया, आरोपी रोहित गुप्ता के कब्जे से एप्पल कम्पनी का आईफोन तथा नगदी 15 हजार रूपये जप्त करते हुये आरोपी रोहित गुप्ता एवं अमित चौरसिया के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एवं 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।
आरोपियों के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट तथा 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।






