भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग 4 दिनों से ठप, उपभोक्ता परेशान

भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग 4 दिनों से ठप, उपभोक्ता परेशान
सर्वर डाउन होने से नहीं हो पा रही बुकिंग, गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर लोग
यश भारत न्यूज़, भोपाल। राजधानी भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग पिछले चार दिनों से ठप पड़ी हुई है। तकनीकी कारणों से बुकिंग सिस्टम बंद होने के कारण हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है और कई घरों में सिलेंडर खत्म होने की स्थिति बन गई है। शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता लगातार संपर्क कर रहे हैं, लेकिन एजेंसी संचालक सर्वर डाउन होने का हवाला देकर बुकिंग करने में असमर्थता जता रहे हैं। एजेंसी संचालकों के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग का केंद्रीय सर्वर तकनीकी खराबी के कारण काम नहीं कर रहा है, जिसके चलते नए ऑर्डर दर्ज नहीं हो पा रहे हैं। उनका कहना है कि जैसे ही तकनीकी समस्या का समाधान होगा, बुकिंग की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी जाएगी। इधर, बुकिंग व्यवस्था ठप होने से आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कई परिवारों में खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है। जिन घरों में गैस सिलेंडर खत्म हो चुका है, उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ रहा है। कुछ लोग गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, जबकि कई उपभोक्ता फोन और ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही।
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस जैसी जरूरी सुविधा की बुकिंग कई दिनों तक बंद रहना चिंता का विषय है। यदि समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो शहर में घरेलू गैस की किल्लत की स्थिति भी बन सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग और गैस कंपनियों से मांग की है कि सर्वर की तकनीकी खराबी को जल्द से जल्द ठीक कर ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया बहाल की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके और उन्हें राहत मिल







