भोपाल

एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम 

एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम
भोपाल । राजधानी में एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम से आज शाम को आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन लिंक रोड नंबर दो शिवाजी नगर स्थित श्री परशुराम मंदिर में सम्पन्न होगा। जिसमें सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा । यह आयोजन प्रतिमाह दूसरे श््रानिवार को किया जाता है । भोपाल अब धार्मिक नगरी बनती जा रही है। यहां पर जितने भी मंंदिर हैं वहां पर हमेशा कोई ना कोई धाार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इन्हीं कार्यक्रमों के लिए शिवाजी नगर में भगवान परशुराम मंदिर हैं। यहां पर वेैसे तो हमेशा कोई ना कोई आयोजन होते ही रहते हैं । लेकिन एक आयोजन महिने के दूसरे शनिवार को किया जाता है । जिसका नाम है एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम । आज शाम को पांच बजे से 8 बजे तक सुंदरकांड का 24 वें पाठ का आयोजन किया जाएगा। समापन उपरांत राम का आधार रामायण वितरण योजना लकी ड्रा के तहत रामचरित मानस भेंट की जाएगी। पाठ के उपरांत उन सनातन प्रेमियों को श्री सुंदरकांड पारिवारिक मंडल द्वारा सम्मानित किया जाएगा जिनके संपूर्ण जून माह में जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ की तिथियां आती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button