भोपालमध्य प्रदेश

फोन में एक क्लिक और बैंक खाता खाली: भोपाल पुलिस ने जारी की एपीके स्कैम की चेतावनी

फोन में एक क्लिक और बैंक खाता खाली: भोपाल पुलिस ने जारी की एपीके स्कैम की चेतावनी

भोपाल, यशभारत। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया और खतरनाक तरीका अपनाया है। अब अपराधी सीधे कॉल करने के बजाय आपके मोबाइल पर सरकारी योजनाओं या चालान के नाम पर फर्जी .एपीके फाइलें भेज रहे हैं। भोपाल साइबर क्राइम पुलिस ने इस संबंध में एक विस्तृत एडवाइजरी जारी कर नागरिकों को आगाह किया है कि अनजाने लिंक से किसी भी ऐप को इंस्टॉल करना भारी पड़ सकता है।

​क्या है एपीके स्कैम और यह कैसे काम करता है?
​साइबर पुलिस के अनुसार, स्कैमर्स व्हाट्सएप या एसएमएस के जरिए ऐसी फाइलें भेजते हैं जो देखने में सरकारी ऐप जैसी लगती हैं। एक बार जब यूजर इस फाइल (जैसे: ई चालान एपीके या पीएम किसान योजना एपीके को इंस्टॉल कर लेता है, तो अपराधी के पास फोन का पूरा कंट्रोल पहुंच जाता है। इसके जरिए वे आपके बैंक लॉगिन विवरण चुरा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button