मुख्यमंत्री शिवराज सिंग चौहान के निर्देश पर जबलपुर पुलिस की ठोस कार्रवाईयां जारी , सटोरियों- नशे के सौदागरों पर गिरी गाज
शहजाद का 1 करोड़ का भवन जमीदोज, सट्टेबाज नरेश के 3 मंजिला भवन पर चलाया बुल्डोजर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की लगातार कार्रवाईयां जारी

जबलपुर, यशभारत। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जबलपुर पुलिस की माफियाओं के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाईयां जारी है। जिसके चलते जहां एक ओर पुलिस ने ठोस कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागर शहजाद उर्फ कंजा के हनुमानताल स्थित करीब एक करोड़ के आलीशान तीन मंजिला भवन पर बुल्डोजर चलाकर नेस्तनाबूत कर दिया तो वहीं कोतवाली थाना अंतर्गत सिंघई कॉलोनी में सट्टा किंग नरेश ठाकुर के डेढ करोड़ रूपये की लागत से निर्मित किये गये 3 मंजिला मकान को जमीदोंज किया गया। आरोपी कंजा के खिलाफ 16 प्रकरण दर्ज है तो वहीं फ रार सटोरियों के सरगना, कुख्यात सटोरिये नरेश ठाकुर को खिलाफ 59 मामले पंजीबद्ध है। जिसे गिरफ्तार किया गया है। इन कार्रवाईयों के चलते पूरे जिले में पुलिस से अब अपराधियों में खौफ है।
मुख्यमंत्री द्वारा भू-माफि याओं, चिटफं ड कंपनी, अवैध कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं, निदेर्शों के तहत पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा, पुलिस उप महानिरीक्षक आर.आर.एस. परिहार के मार्गदर्शन में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने जिले में टीम का गठन किया गया है।
गठित टीम के द्वारा माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके खिलाफ कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
अवैध कमाई से बनाया था 3 मंजिला भवन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी, नगर निगम कमिश्नर स्वप्निल वानखडे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अंतर्गत कुख्यात सटोरिये नरेश ठाकुर 38 वर्ष निवसी सिंघई कालोनी के खिलाफ सीधी कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ बमबाजी, मारपीट एवं जुआ-सट्टा के 59 अपराध दर्ज है । जिसने सट्टे की अवैध कमाई से सिंघई कालोनी में लगभग 600 वर्गफ ुट भूमि पर लगभग डेढ करोड़ रूपये की लागत से 2 हजार वर्ग फु ट में अवैध रूप से 3 मंजिला आलीशान मकान का निर्माण किया गया था को जमींदोज किया जा रहा है।
गौरतलब है कि 9 मई को कुख्यात सटोरिये नरेश ठाकुर के सट्टे के अड्डे पर दबिश देते हुये सट्टा लिखने एवं लिखाने वाले 27 सटोरियों को पकड़ते हुये 4 लाख 32 हजार 300 रूपये एवं 19 मोबाईल तथा 1 एक्सिस जब्त की गयी थी। कुख्यात सटोरिया नरेश ठाकुर फरार हो गया था जिसे गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया है।
– ड्रग माफिया शहजाद के 3 मंजिला भवन पर चला बुल्डोजर : 1 करोड़ की लागत से बनाया था आलीशान भवन , 16 प्रकरण है दर्ज
इसी प्रकार पुलिस प्रशासन और ननि की संयुक्त टीम ने ड्रग माफिया शहजाद उर्फ कंजा के आलीशान तीन मंजिला भवन पर बुल्डोजर चलाकर नेस्तनाबूत कर दिया। भवन की कीमत करीब 1 करोड़ बताई जा रही है । आरोपी कंजा पर विभिन्न संगीन धाराओं में 16 प्रकरण दर्ज है।
हनुमानताल थाना अंतर्गत चांदनी चौक में नशे के सौदागर शहजाद उर्फ कंजा ने अवैध अतिक्रमण कर ब्लॉक की जमीन पर कब्जा कर सुलेमानी मस्जिद के पास 600 वर्ग फुट भूमि पर लगभग एक करोड़ की लागत से ,लगभग 2000 वर्ग फु ट में तीन मंजिला आलीशान मकान बनवाया था। जिसे नेस्तनाबूत किया गया।
बमबाजी, हत्या के प्रयास के थे प्रकरण दर्ज
पुलिस ने बताया कि आरोपी कंजा के खिलाफ हत्या का प्रयास, बम बाजी, अवैध वसूली, आम्र्स एक्ट, मारपीट सहित ड्रग कंट्रोल एक्ट के 16 अपराध है पंजीबद्ध।
इन्होंने कहा…..
नशे के सौदागरों, सट्टा किंग , माफियाओं के खिलाफ कार्रवाइ लगातार जारी रहेंगी। माफियाओं को समूल नष्ट किया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तुषारकंात विद्यार्थी








