केंद्रीय जेल से स्वतंत्रता दिवस पर,1दर्जन कैदियों को मिली आजादी
आजीवन कारावास की सजा पूरी की

केंद्रीय जेल से स्वतंत्रता दिवस पर,1दर्जन कैदियों को मिली आजादी
आजीवन कारावास की सजा पूरी की

जबलपुर।लोगों को जाने-अनजाने में हुए अपराधों की सजा देने के लिए जेल की सजा दी जाती है, ऐसे में लोगों का पूरा जीवन ही जेल की सलाखों के पीछे कट जाता है, लेकिन इस दौरान कई ऐसे कैदी भी होते हैं, जिनके आचरण में बदलाव आ जाता है और वे फिर से नया जीवन जीने की चाह रखते हैं। ऐसे ही 12 कैदियों को इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल से रिहा किया गया, जेल की चार दीवारी से आजादी मिलने पर बंदियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

जेल प्रबंधन के मुताबिक इन कैदियों को जेल में उनके अच्छे आचरण और काम को देखते हुए रिहाई का मौका मिला है। मध्य प्रदेश सरकार समय-समय पर उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों को रिहा करती है। ऐसे कैदियों जिन्होंने अपनी सजा के 14 साल पूरे कर लिए हों, उन्हें इस रिहाई में शामिल किया जाता है।







