इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दिग्विजय-कमलनाथ के दिल्ली जाने पर CM बोले- जय-वीरू झगड़ रहे हैं, लड़ाई लूट के माल के लिए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के दिल्ली जाने पर कहा कि ये जय और वीरू की जोड़ी है। वे कहते हैं कि भाजपा भ्रम फैला रही है तो उन्हें दिल्ली क्यों बुला रही है। कांग्रेस के जय और वीरू झगड़ रहे हैं। इनका झगड़ा लूट के माल के लिए है।

CM ने कहा, पहले भी 2003 तक मिस्टर बंटाढार ने पूरे प्रदेश को लूटा और बर्बाद कर दिया। सवा साल में कमलनाथ ने भी लूट का अड्डा बना दिया था। अब आगे कौन लूटे और कितना लूटे और उसमें कितनी हिस्सेदारी हो, झगड़ा इसी बात का है। क्या दिल्ली भी इसमें शामिल है?

इधर, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने दिल्ली में हुई बैठक के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- बीजेपी के बहुत सारे नेता कांग्रेस में आना चाहते हैं। ये सब वे लोग हैं जो सच्चाई का साथ दे रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं को मध्यप्रदेश की भावना समझ आ रही है, इसलिए चाहते कि कांग्रेस में जॉइन करें।

दिल्ली में हुई बैठक को लेकर कहा कि प्रियंका, राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर चर्चा हुई है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच नाराजगी के सवाल पर बोले- नाराजगी जैसी कोई बात ही नहीं है। महंगाई को लेकर कहा- महंगाई की प्याज लोगों के आंखों में आंसू ला रही है। यह प्याज की महंगाई तो एक है कौन सी महंगाई प्रदेश में नहीं है। महंगाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है। प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ रही है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव ने BJP जॉइन की; बोले- धोखेबाज पार्टी थी

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के सीनियर लीडर अनिल भार्गव ने भाजपा जॉइन कर ली। दतिया से भाजपा प्रत्याशी व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। मंगलवार को BJP में शामिल होने के बाद भार्गव ने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी बताया। भार्गव कांग्रेस में प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं। गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं परिवार है और मैं इस परिवार में अनिल भार्गव का स्वागत करता हूं।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button