जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

न्यूमरोलॉजिस्ट रुही राय को “मावे शाइन अवॉर्ड” से सम्मानित

जबलपुर, यश भारत

न्यूमरोलॉजिस्ट रुही राय को “मावे शाइन अवॉर्ड” से सम्मानित

जबलपुर, यश भारत।प्रसिद्ध न्यूमरोलॉजिस्ट एवं टैरो कार्ड रीडर रुही राय को उनके उत्कृष्ट कार्य और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए “मावे शाइन अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 15 अप्रैल 2026 को होटल कृष्णा पैलेस, जबलपुर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान शहर के महापौर के हाथों प्रदान किया गया।

IMG 20260316 WA0047 scaled

रुही राय पिछले कई वर्षों से न्यूमरोलॉजी और टैरो कार्ड रीडिंग के माध्यम से लोगों को मार्गदर्शन दे रही हैं। उनकी भविष्यवाणियों की सटीकता और उनके द्वारा बताए गए सरल उपायों के कारण हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। इसी योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर रुही राय ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा लोगों को सही दिशा देना और उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाना रहा है।

उन्होंने कहा कि लोगों के विश्वास और समर्थन के कारण ही वे इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। यह सम्मान उनके निरंतर प्रयासों और आध्यात्मिक क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक है, जिसने उन्हें मध्य प्रदेश के प्रमुख न्यूमरोलॉजिस्ट और टैरो कार्ड रीडर्स में शामिल कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button