मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व में बढ़ी विदेशी पर्यटकों की संख्या – वन्य जीव पर्यटन बना विशेष आकर्षण का केंद्र

मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व में बढ़ी विदेशी पर्यटकों की संख्या
– वन्य जीव पर्यटन बना विशेष आकर्षण का केंद्र
भोपाल यशभारत। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को गति मिली है। देश विदेश से पर्यटक बड़ी संख्या में प्रदेश के टाइर रिजर्व में सैर के लिए आ रहे हैं। पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए सुविधाओं में इजाफा भी किया जा रहा है। मप्र पर्यटन विभाग ने वर्ष 2024 और 2025 में आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों की संख्या जारी की है। वर्ष 2023-2024 से पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। सबसे ज्यादा पर्यटक बांधवढ़ टाइगर रिजर्व में 32528 पर्यटक पहुंचे हैं। दूसरे स्थान पर कान्हा टाइगर रिजर्व 23059 पर्यटकों की संख्या के साथ दूसरे स्थान पर है। पन्ना टाइगर रिजर्व में 15201 पर्यटकों की संख्या के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं चौथे नंबर पर पन्ना टाइगर रिजर्व 15127 व पांचवें पायदान पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व 10038 है।
रात्रि विश्राम की सुविधा भी मिली
प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में रात्रि विश्राम की सुविधा पर्यटकों को मिली है। वन्यप्राणियों को करीब से देखने का मौका मिल रहा है साथ ही प्राकृति को भी जान पा रहे है। पर्यटन विभाग की ओर से ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सुविधाओं में इजाफा किया गया है।
सतपुड़ा की वादियों में लगा सकेंगे कैंप
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को बाघों के आवास के लिए जाना जाता है। वन्यप्राणियों के लिए संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैँ। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में तवा के किनारे तंबू लगाकर पर्यटकों के रूकने की व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। पर्यटन व वन विभाग का कहना है कि कई पर्यटकों की मांग रहती है कि जंगल में रात्रि विश्राम कर सकें । इसी के तहत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तवा के बैक वॉटर क्षेत्र में कैंप लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है।
टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या में प्रतिवर्ष वृद्धि हो रही है।
भारतीय पर्यटकों की संख्या
वर्ष 2020-21 में भारतीय पर्यटकों की संख्या 120800
वर्ष 2021-22 में 169738
वर्ष 2022-23 में 164559
वर्ष 2023-24 में 12332
वर्ष 2024-25 में माह मई तक 160500
विदेशी पर्यटकों की संख्या
साथ ही विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।
वर्ष 2020-21 में 109 (कोविड काल)
वर्ष 2021-22 में 5945
वर्ष 2022-23 में 21266
वर्ष 2023-24 में 25894
वर्ष 2024-25 में माह मई तक 32528 विदेशी पर्यटक







